#MumbaiNews: मुख्यमंत्री शिंदे के घर पहुंचे मुकेश अंबानी, शादी का दिया निमंत्रण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे। अंबानी ने सीएम एकनाथ शिंदे को 12 जुलाई को होनेवाली शादी का निमंत्रण दिया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादी बांद्रा के कुर्ला कॉम्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 12 जुलाई को मुंबई में शादी हो रही है। इस शादी में कई दिग्गज लोग शामिल होने वाले है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मेहमानों को कार्ड भेजे जा रहे है। यही नहीं खास मेहमानों को निमंत्रन देने मुकेश अंबानी खुद जा रहे है। इस बीच, मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अंबानी परिवार के लोगों के साथ एकनाथ शिंदे नजर आ रहे है। इस वीडियो में राधिका के हाथ में भगवान गणेश की मूर्ति भी नजर आ रही है।
![]() |
Ad |