BREAKING

#EntertainmentNews: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फिल्म संकल्प की शूटिंग पूरी | #NayaSaveraNetwork

#EntertainmentNews: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फिल्म संकल्प की शूटिंग पूरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी आने वाली फिल्म संकल्प की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म संकल्प के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक अशोक त्रिपाठी ‘अतरी’ हैं।निरहुआ ने कहा, अभिनय मेरा मूल कार्य है और हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी कहती है कि जिस काम से पहचान मिलती है, उसको प्राथमिकता से करते रहना चाहिए। उसके साथ समाज के लिए भी वक्त निकालना चाहिए। जनता के आदेश से मैंने सेवा की और अब फिल्मों के माध्यम से उनका मनोरंजन करूंगा। फिल्म संकल्प की शूटिंग चुनाव के पहले लगभग हो चुकी थी। कुछेक शेड्यूल की शूटिंग बाकी थी, जिसे हमने चुनाव बाद करने का तय किया था। आज वह भी पूरी हो गयी।फिल्म लाजवाब बनी है और यह दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। संकल्प एक प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो एक आम आदमी की संघर्षपूर्ण यात्रा और उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें