#MumbaiNews: सांसद संजय दिना पाटिल का उत्तर भारतीय महासंघ द्वारा सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीय महासंघ भांडुप के अध्यक्ष मंगला शुक्ला ने लोकसभा चुनाव के समय भांडुप पश्चिम लेकरोड स्थित सुप्रसिद्ध जागृत 'मारूति मंदिर'में मनौती मानी थी कि संजय दिना पाटिल(भाऊ) के लोकसभा चुनाव में विजयी होने पर वे सभी भक्तों को लड्डू का प्रसाद बाँटेगे।


ईश्वर ने उनकी सुन ली और भाऊ विजयी हुए।इसी उपलक्ष्य में  उत्तर पूर्व मुंबई के नवनिर्वाचित  सासंद के रूप में संजय दिना पाटिल(भाऊ) का दर्शनार्थ आगमन हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम  दर्शन तत्पश्चात आरती किया। उत्तर भारतीय महासंघ भांडुप द्वारा उनका सत्कार समारोह आयोजित किया गया।

'मारूति मंदिर' ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष परशुराम कोपरकर के आशीर्वाद  एवं मंगला शुक्ला की अध्यक्षता में  सासंद का विशाल पुष्प हार, शाल, श्रीफल ,पुष्प गुच्छ और उत्तर भारतीय गमछा पहनाकर सत्कार किया गया।

समारोह में उत्तर भारतीय समाज के भांडुप,मुलुंड और विक्रोली के प्रमुख गणमान्यों की उपस्थिति रही जिसमें प्रमुख रूप से  डॉ.बाबुलाल सिंह, रामगोविंद यादव,दयाराम शुक्ला,बाबुलनाथ दुबे, विजय पांडे, प्रिंसिपल मनीराम यादव,डॉ.सचिन सिंह,रमेश यादव, मदनलाल मौर्य,डॉ.आर.एम.पाल, अजय पटेल,अनिल पांडे,एच.एन.सिंह,ओमप्रकाश सिंह, रामकुमार सिंह, आफलाब(मुन्ना भाई), प्रशांत कांबले,मंगेश सरवणकर,कृष्णकांत तिवारी, शशी सिंह,रामजीवन यादव,दयाराम यादव,राजेश मिश्रा,शरीफ खान, श्रीराम दुबे, अखिलेश सिंह, प्रमोद दुबे,बिंदु दुबे,सुधाकर मिश्रा,राकेश शुक्ला, गोपाल भारद्धाज, गोपाल यादव,दीपक सिंह, सुधीर सिंह,राकेश रमाशंकर यादव,रामसुरत यादव(सेठ), राजधर यादव,किशोर गमरे, उमेश शर्मा,संदेश शुक्ला, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित  थे।समारोह का आयोजन उत्तर भारतीय महासंघ भांडुप के  अध्यक्ष मंगला शुक्ला के मार्गदर्शन में समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं समाजसेविका एड.योगिता अनुपम दुबे ने समारोह को सफल बनाया।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें