BREAKING

#LucknowNews: किशोर से सामूहिक कुकर्म, चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

निगोहां। जामुन दिलाने के बहाने से 14 वर्षीय किशोर को उसका चचेरा भाई साथ ले गया। जंगल में पहुंचने पर आरोपी के साथ उसका दोस्त भी आ गया। जिन्होंने किशोर से सामूहिक कुकर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकले। घर पहुंच कर किशोर ने मां को आपबीती बताई। 

निगोहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीडिता मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बुधवार शाम उसके 14 साल के बेटे को गांव का ही चचेरा भाई करन अपने साथी सर्वेश के साथ बाग में जामुन खिलाने के बहाने ले गए जहाँ उसे पहले जामुन खिलाई और फिर दोनों ने पास ही स्थित जंगल मे ले गये जहां बारी-बारी से दोनों ने किशोर के साथ आप्रकृतिक दुष्कर्म किया उसके बाद लोगो को आता देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

किशोर लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा,तो मां ने पूछताछ की तो रोते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया देर शाम पीड़ित की मां अपने बेटे को लेकर थाने पहुंची,और नामजद तहरीर पुलिस को दी,पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गयी। वहीं देर रात घटना की सूचना पाकर एसीपी मोहनलालगंज राधारमण भी पहुंचे और पीड़ित से बात कर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि करन और सर्वेश को गिरफ्तार किया गया है।



*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें