#JaunpurNews : विषैले जंतु के काटने से किसान की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। हैदरपुर गांव में गुरुवार की सुबह बोई गई सब्जियों के खेत से घास छीलते समय किसी विषधर के काट लेने से किसान की मौत हो गई। नवजीवन की आस लगाए स्वजन चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर देने के बाद भी झाड़फूंक में लगे हुए हैं। गांव निवासी 32 वर्षीय रिंकू यादव पुत्र हौसिला प्रसाद सुबह खेत में घास छील रहे थे। तभी उनके पैर में कोई विषधर काट लिया। कटे स्थान पर जलन महसूस कर रिंकू पहले तो विषैले जंतु की तलाश करने लगा। कुछ देर बाद जब उसे चक्कर आने लगा तो बगल खेत में काम कर रहे अन्य किसानों को आवाज दी। लोगों से वह किसी विषधर के काटने की बात कहकर अचेत हो गया। आननफानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आए। जहां जीवन की उम्मीद लगाए स्वजन झाड़ फूंक में लगे हुए हैं।

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें