#JaunpurNews : मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों से छोटी हैं मछलीशहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली प्रिया सरोज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा सीटों के विधायकों से छोटी हैं। आपको बता दें कि मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रागिनी सोनकर विधायक हैं। इनके अलावा जफराबाद से जगदीश नारायण राय, केराकत से तूफानी सरोज, मड़ियाहूं से डॉ. आरके पटेल, पिंडरा से अवधेश सिंह हैं। ये सभी विधायक मछलीशहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज से काफी बड़े हैं। सबसे कम उम्र की सांसद बनकर प्रिया सरोज ने इतिहास रच दिया है। गौरतलब हो कि प्रिया सरोज इस सीट से पहली महिला सांसद बनने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News