#JaunpurNews : ईश्वर से जुड़कर जीवन आनंदमय बनाता है इंसान : सचदेवा | #NayaSaveraNetwork
- वैभव पैलेस में आयोजित हुआ निरंकारी सत्संग समारोह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। खेतासराय कस्बा के बारां मोड़ स्थित वैभव मैरेज हाल में गुरुवार को निरंकारी सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। सत्संग में संत समूह को सम्बोधित करते हुए अशोक कुमार सचदेवा, जिनल इंचार्ज ने कहा कि इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन को आनंदमय बनाते हैं। ईश्वर की खोज की अपेक्षा ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दें। ब्रह्मज्ञानी संत ईश्वर से जुड़े हुए होते हैं। उन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के ओआवन संदेशों का वर्णन करते हुए बताया कि सद्गुरु माता जी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मानव जीवन ईश्वर से नाता जोड़े बिना अधूरा होता है। यह नाता संतों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है। कार्यकम सेवादार डॉ पीके गौतम व अमरनाथ की देख-रेख में हुआ।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News