#JaunpurNews : मानीकला में पेय जल संकट गहराया | #NayaSaveraNetwork

  • अधिकतर हैण्ड पंपों ने छोड़ा पानी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के मानीकला में पेयजल का संकट गहराने लगा है। गांव के ज्यादातर हैंड पंप पानी देना बंद कर दिए हैं। जल निगम की आपूर्ति भी बंद हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गांव के मनोज कुमार, जीयालाल, राम आसरे, दिलीप साहू समेत दर्जनों लोगों का हैंड पंप पानी देना बंद कर दिया है। अब तक गांव में स्थापित जल निगम की टंकी से पानी आपूर्ति होती रही। कल से जल निगम की पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। ऐसे में जल संकट बढ़ गया है। गांव में लगे कई जगह इंडिया मार्का हैंड पंप बिगड़े पड़े हैं। जिन घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं वहां पानी अभी आ रहा है। लोगों को ऐसे लोगों के यहां से पानी लेना मजबूरी बन गया है। ग्राम प्रधान अरशद का कहना है कि कुछ घरों के हैण्ड पम्प का पानी छोड़ा है। तालाब से सटे हैण्ड पंपों में पानी आ रहा है। जल जीवन मिशन का कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। इससे पेयजल का संकट खत्म हो जाएगा। जल निगम के जेई आकाश गुप्ता का कहना है कि जल जीवन मिशन का काम चलने की वजह से पेय जल की आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें