#JaunpurNews : अब तक की हुई गिनती में जौनपुर में चौथे नंबर पर नोटा, जानिए कितने लोगों ने दबाया नोटा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुर लोकसभा सीट पर सपा के बाबू सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह से 45317 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के श्याम सिंह यादव हैं। इन सबके इतर ध्यान देने वाली बात यह है कि चौथे नंबर पर सर्वाधिक लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। अब तक की हुई गिनती में 3282 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं इसके बाद पांचवें नंबर पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह हैं। उन्हें अब तक की हुई गिनती में 1540 वोट मिले हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी सरफराज अहमद को 1518, भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी जियालाल प्रजापति को 1196 वोट मिले हैं। 

वहीं मछलीशहर लोकसभा की बात करें तो यहां पर भी चौथे नंबर पर नोटा है। 6585 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। 330413 वोट पाकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज पहले स्थान पर बनी हुई हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। वहीं 38238 वोटों से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज 292175 वोट प्राप्त किए हैं। बसपा के कृपाशंकर सरोज 107054 प्राप्त किए हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं।  इसके अलावा पांचवें नंबर पर निर्दल प्रत्याशी श्रवण कुमार ने 4162 मत प्राप्त किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ