#JaunpurNews : व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनेगा भामा शाह का जन्मदिवस | #NayaSaveraNetwork

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को किया गया सम्मानित

#JaunpurNews : व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनेगा भामा शाह का जन्मदिवस | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भामाशाह के जन्मदिवस को शासन ने ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में जनपद में शनिवार को दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए भामाशाह के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाए। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को समारोह में सम्मानित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि व्यापारी कल्याण दिवस की सार्थकता के दृष्टिगत विभिन्न विभागों, उद्यमियों, व्यवसायियों द्वारा स्टाल लगाते हुए उत्पादों के प्रचार-प्रसार के कार्य किये जाये तथा प्रदर्शनियां भी लगायी जायें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपायुक्त जीएसटी राजेश कुमार कैथल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें