#JaunpurNews : करंट की चपेट में आने से हलवाई की मौत | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : करंट की चपेट में आने से हलवाई की मौत | #NayaSaveraNetwork


  • शादी में गया था खाना पकाने

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मड़ैया शंकरगंज गांव में रविवार की रात को पंखे की करंट की चपेट में आकर एक 38 वर्षीय हलवाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी मुन्ना चौहान के घर कोई मांगलिक कार्यक्रम था। 

उस कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जलालपुर क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी शिवकुमार मोदनवाल पुत्र राजेन्द्र मोदनवाल अपने साले सन्दीप कुमार पुत्र मदनलाल निवासी रानी पट्टी थाना मड़ियाहूं के साथ खाना पकाने के लिए गया था। रात को लगभग साढ़े 9 बजे शिवकुमार फर्राटा पंखा को हवा लेने के लिए पंखे को पकड़कर जैसे ही घुमाया पहले से ही पंखे के पूरे बॉडी में करंट आ रहा था। जैसे ही शिवकुमार पंखे को छुआ वैसे ही करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया। 

स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का साला संदीप गुप्ता ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक परिवार में कमाने वाला इकलौता था। मृतक के पास तीन लड़कीं और तीन लड़का है। जिसमें सिर्फ एक लड़की की शादी कर पाया था। पत्नी की करुण क्रंदन सुनकर लोगों की आंखों से आंसू टपक पड़े। सबकी जुबान पर बस एक ही सवाल रहा कि पहाड़ सरीखी जिंदगी अब कैसे बीतेगी?

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ