#JaunpurNews : 26 जून तक चलेगा नशे के विरुद्ध अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उप्र कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देश के क्रम में आबकारी आयुक्त द्वारा 12 से 26 जून तक नशे के विरुद्ध एक जागरूकता अभियान आयोजित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़े का आयोजन, प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन, मिशन ड्रग फ्री कैम्पस के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, माल सार्वजनिक स्थानों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विभिन्न हितधारकों के सहयोग से ई-प्रतिज्ञा का प्रचार एवं प्रदर्शन, प्रमुख स्थानों पर मादक पदार्थों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन एवं पैम्फलेट का वितरण, बड़े पैमाने पर जन साधारण का शामिल करते हुए सरकारी संगठनों, सिविल सोसाइटी और एनजीओ के सहयोग से रैलियों, मैराथन, साईकिल, मोटर साइकिल रैलियों, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मोबाइल सेवा प्रदाता के माध्यम से मादक पदार्थो के दुरूपयोग के बारे में जागरूकता संदेश तथा नशे के विरूद्ध ई-प्रतिज्ञा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
