#JaunpurNews : यदि मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी : प्रो. अजय | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : यदि मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी : प्रो. अजय | #NayaSaveraNetwork

  • नेहरु बालोद्यान के शिक्षकों के लिए हुआ ओरियेन्टेशन प्रोग्राम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेहरु बालोद्यान के सभी शिक्षकों के लिए ओरियेन्टेशन प्रोग्राम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। त्रिदिवसीय ओरियेन्टेशन प्रोग्राम के प्रथम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार दुबे, डीन शिक्षा संकाय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कहा कि यदि हमारी मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी। इसका मुख्य सूत्रधार शिक्षक है। आज शिक्षक स्वयं अपने नैतिक मूल्यों, अपने कर्तव्य बोध से विमुख हो रहा है एक शिक्षक का मुख्य दायित्व छात्रों के कर्तव्य का बोध कराना है साथ ही साथ अपने कर्तव्य का बोध रखना अनिवार्य है।

  • अच्छे शिक्षक के लिए शिष्य आत्मज और शिष्या आत्मजा
#JaunpurNews : यदि मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी : प्रो. अजय | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. राजकुमार विभागाध्यक्ष, गणित विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कहा कि शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए एक शिक्षक की सभी छात्रों के प्रति समदृष्टि रखना एक महत्वपूर्ण पक्ष है, साथ ही साथ सूक्ष्म दृष्टि रखना अति महत्वपूर्ण पक्ष है। जैसे त्याग के बिना पूजा, नैतिकता के बिना वाणिज्य निरर्थक है वैसे ही एक शिक्षक का अपने छात्रों-छात्राओं से आत्मिक लगाव के बिना शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण नहीं होगी। एक अच्छे शिक्षक के लिए शिष्य आत्मज और शिष्या आत्मजा होती है। प्रो. राजकुमार ने गणित के कठिन विषयों को सरल ढंग से परिभाषित किया।

  • बच्चों का सर्वांगीण विकास करना शिक्षक का मुख्य दायित्व : डॉ. सीडी सिंह
#JaunpurNews : यदि मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी : प्रो. अजय | #NayaSaveraNetwork



कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का परिचय व स्वागत डॉ. सीडी सिंह प्रबन्धक नेहरु बालोद्यान ने दिया तथा विषय को प्रस्तावित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करके उसे व्यवहारिक जीवन में उपयोग करना होता है। एक शिक्षक को ही समाज की समक्ष अपेक्षाओं को पूरा करना होता है, क्योंकि शिक्षक ही सामाजिक अभियन्ता है। बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना शिक्षक का मुख्य दायित्व होता है।

  • हमारा उद्देश्य अबोध बालक को सुबोध बनाना : डॉ. चंद्रकला सिंह
#JaunpurNews : यदि मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी : प्रो. अजय | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सिंह ने किया। सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की संचालिका डॉ. चन्द्रकला सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ही है एक अबोध बालक को सुबोध नागरिक बनाना, इसके लिए हम कृतसंकल्प है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्ड्री की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह, संचालिका डॉ. चन्द्रकला सिंह के साथ-साथ तीनों शाखाओं के सभी अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहे।
#JaunpurNews : यदि मूल्यांकन पद्धति सुधर जाय तो आधी शिक्षा व्यवस्था अपने आप सुधर जायेगी : प्रो. अजय | #NayaSaveraNetwork


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें