#BareillyNews: पितृ दिवस पर कर्मशील पिताओं को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में पितृ दिवस पर  रविवार को रामपुर गार्डन में डॉ. अतुल वर्मा के निवास पर  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन कर्मशील पिताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में भी इस लायक बनाया कि वह आज अच्छे मुकाम पर हैं साथ में उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनाया। 



जिन पिताओं का सम्मान किया गया उनमें सत्येन्द्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, मुकेश सक्सेना, शचीन्द्र सक्सेना, अतुल कुमार वर्मा, अभय भटनागर, ए.एस.अग्रवाल,सुमित अग्रवाल, डी. डी. शर्मा, के. बी. अग्रवाल, प्रकाश चंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, हर्ष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में चित्रा जौहरी, मधु वर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा सक्सेना, शकुन सक्सेना, इरा सक्सेना, मीना भटनागर, नेहा अग्रवाल मौजूद रहीं।



*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें