#JaunpurNews : शिक्षकों पर सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली लागू नहीं होती: रमेश सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उ0प्र0मा0शि0 संघ(ठकुराई) के संरक्षक रमेश सिंह ने शिक्षा निदेशक (मा0) को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक/ कर्मचारी न तो राजकीय कर्मचारी होते हैं और न ही उन पर उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के प्रावधान उन पर लागू होते हैं।इसलिए शिक्षा निदेशक मा0 अपने आदेश दिनांक 14/06/2024 में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी करें क्योंकि वर्तमान आदेश में मानव सम्पदा पोर्टल पर पंजीकृत सभी 1778405 राजकीय अधिकारियों/ कर्मचारियों को विभिन्न शासनादेशों का हवाला देते हुए अपनी चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।जबकि मानव सम्पदा पोर्टल पर इन शिक्षको/कर्मचारियों का भी पंजीकरण विभाग द्वारा करवाया गया है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और करोडपति अधिकारियों /बाबुओं की बढती संख्या से चिन्तित होकर सरकार ने राजकीय अधिकारियों /कर्मचारियों को अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दर्ज करने का निर्देश दिया है जो निश्चित रूप से सराहनीय है।जहां तक सहायता प्राप्त मा0 विद्यालयों के शिक्षकों का प्रश्न है ? वे तो केवल वेतन ही पाते हैं जो बिना कर्ज लिए ,किसी गम्भीर बिमारी की दशा में इलाज भी नहीं करा पाते।इसलिए शिक्षा निदेशक महोदय अपने पत्र को संशोधित करें और बिन्दु-03 में स्पस्ट उल्लेख करें कि मानव सम्पदा पोर्टल पर पंजीकृत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों/कर्मचारियों को छोडकर सभी राजकीय कर्मचारी अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दर्ज करावें।अन्यथा की दशा में संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें