#JaunpurNews : भक्ति भजन से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है: पं. सुधाकर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। दया, प्रीति और भक्ति भजन से परमात्मा की प्राप्ति होती है। मानव शरीर ही दया, प्रीति और भक्ति भजन करने का साधन शरीर है अतः शरीर ही परमात्मा की प्राप्ति का मुख्य साधन है।
उक्त उद्गार सुजानगंज क्षेत्र के सर्वेमऊ गांव निवासी चंद्र शेखर शुक्ल व सरस्वती देवी गांव में श्रीमती केवला देवी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पांचवे दिन कथा व्यास पं सुधाकर मिश्रा जी ने व्यक्त किया। कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए ऋषभदेव एवं भरत के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव आत्मा को दया धर्म का पालन करना चाहिए और पूरे भक्ति अनुराग के साथ परमात्मा से प्रीति लगाना चाहिए।
कथा में वामनावतार, मत्स्य अवतार रामावतार तथा कृष्ण जन्मोत्सव को मनाते हुए विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला नंद के घर आनंद भयो जैसे भजन पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए कथा प्रारम्भ से पूर्व मंचासीन कथा व्यास पं सुधाकर मिश्रा का मुख्य यजमान स पत्नीक माल्यार्पण करके पूजन वंदन किया है। इस अवसर कई क्षेत्रीय सभ्रांत के साथ श्रोताओं की उपस्थिति रही।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent