#JaunpurNews : द्वारपूजा पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव में आयी बारात में द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर घराती और बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव के अनुसूचित परिवार से क्षेत्र के ही भिवरहा-पट्टीनरेन्द्रपुर बारात गई थी जहां द्वाराचार के समय डीजे पर डांस को लेकर घराती बराती पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में जहां वर पक्ष से पांच बाराती चुटहिल हो गये। वहीं कन्या पक्ष से सगे भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गये। उपचार के दौरान दोनों की गम्भीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |