#FirozabadNews : मां को गोली मारने वाले दो पुत्र गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फिरोजाबाद। जिले के खैरगढ़ क्षेत्र में मां को गोली मारने वाले दो कलियुगी युवकों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाँव रैपुरा के निकट करीब 15 दिन एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये किया और गोली मारने वाले महिला के बेटों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। जिन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी वह निर्दोष पाये गये।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
विज्ञापन |