#JaunpurNews : व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से किया नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग किया गया, इस कड़ी में जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग कर रहा है की उत्तर प्रदेश में नजूल भूमि संपत्तियों के अधिग्रहण जो दिनांक 7 मार्च 2024 को अध्यादेश लाया गया है वह किसी भी रूप में जनहित लोकहित और व्यापारी हित में नहीं है इसको अभिलंब वापस लिया जाए व नजूल संपत्तियों को फ्री होल्ड किए जाने एवं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा रिहायसी भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों वाले निर्माण को सील एवं धवस्तीकरण किए जाने के विरोध में यह ज्ञापन दिया जा रहा है। 


जिसमें मुख्यमंत्री जी को व्यापारी हित में यह अधिग्रहण अध्यादेश वापस लिया जाना चाहिए, प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केशरवानी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से पूरे प्रदेश में मौजूद संपत्तियों का उपयोग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यवसायिक, औद्योगिक एवं रिहायशी के रुप में किया जा रहा है। 

व्यापार मंडल इस अध्यादेश का पूर्णता विरोध करता है क्योंकि यह लोकहित में नहीं है नजूल संपत्तियों को अधिग्रहण करने से जहां व्यापार और उद्योग पर बेहद विपरीत असर होगा वही पीढ़ियों से रह रहे लोगों को आवास की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी इसलिए मुख्यमंत्री जी को इस अध्यादेश को अभिलंब वापस लेना चाहिए। 

प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज साहू, श्यामचंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, बनवारी लाल साहू, अनिल वर्मा, अरविन्द जायसवाल, यशवंत साहू, सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, विमल भोजवाल, आशीष कुमार, रवि श्रीवास्तव, पांडे जी, सुरेश शर्मा, डी.के. अग्रहरि आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।
*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें