BREAKING

#JharkhandNews : बिजली के तार की चपेट में आने से बस में लगी आग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

झारखंड। दुमका जिले में शनिवार सुबह उच्च वोल्टेज वाले तार की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना दिग्घी पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीअमदा गांव में हुई। बस के 11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से उसमें आग लग गई। दिग्घी पुलिस थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया, ‘‘चालक और सह चालक अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गए और जिससे उन्हें चोटें आईं। दोनों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बस में इन दोनों के अलावा कोई और नहीं था। यह बस विवाह समारोह के लिए बुक थी और कार्यक्रम स्थल जा रही थी। एक ग्रामीण ने बताया कि तार महज आठ फुट की ऊंचाई पर था। उन्होंने कहा,‘‘हमने बिजली विभाग से तार को और ऊंचाई पर लगाने का कई बार अनुरोध किया था। अगर बस में यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें