#VaranasiNews: बाइक सवार डिवाइडर से टकराये, एक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सेवापुरी। बाबतपुर मार्ग पर कपसेठी चौराहे के पास शनिवार शाम रेल ओवरब्रिज के डिवाइडर से बाइक सवार टकरा गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। रघुनाथपुर (कपसेठी) का 28 वर्षीय धर्मेंद्र और 35 वर्षीय श्यामलाल बाइक से किसी काम से कपसेठी बाजार आये थे। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई। इसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई। श्यामलाल गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद धर्मेंद्र की पत्नी सरिता समेत परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। वह चंडीगढ़ स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। इधर बीच घर आया हुआ था।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें