#EntertainmentNews: भोजपुरी फिल्म 'चुनरी के लाज' जौनपुर में शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भोजपुरी के जाने माने निर्देशक अरुण तिवारी के सशक्त निर्देशन में भोजपुरी फिल्म 'चुनरी के लाज' की शूटिंग जौनपुर में शुरू हैं। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त माता शीतला चौकिया धाम, जौनपुर में विधिवत पूजा पाठ मंत्रोच्चारण के साथ ग्रैंड लेबल पर किया गया था। उसके बाद फिल्म की शूटिंग जोर शोर से शुरु कर दी गई है। श्री गणेशा प्रोडक्शंस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'चुनरी के लाज' में केंद्रीय भूमिका में पावरस्टार संजीव मिश्रा और तनुश्री अपनी शानदार केमेस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं। वे इस फ़िल्म के जरिये हर किसी का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। लंबे दिन के शेड्यूल में इस फिल्म की शूटिंग जौनपुर के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण व निर्देशन कर चुके फ़िल्म निर्माता व निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में यह फ़िल्म 'चुनरी के लाज' भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्माण की जा रही इस फिल्म के निर्माता जिगर मिश्रा हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक अरुण तिवारी संभाल रहे हैं। लेखक किरण मिश्रा ने बहुत ही उम्दा फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिखा है। पटकथा व संवाद रमेश मौर्या ने लिखा है। संगीतकार मनोज प्रभाकर ने गीतकार रमेश मौर्य के लिखे सभी गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। इस फिल्म का छायांकन सी पी गुप्ता कर रहे हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, कला डब्लू का है। प्रोडक्शन जावेद आलम कर रहे हैं। मुख्य कलाकार पावरस्टार संजीव मिश्रा, तनु श्री, संजय पांडेय, इन्द्रसेन यादव, किरण मिश्रा, रागिनी राय, अंशु तिवारी, संजीव मिश्रा, सुनील पांडेय, सर्वदेव शुक्ला, राज श्रीवास्तव तथा अरुण तिवारी हैं।
Tags:
Daily News
Entertainment
Entertainment News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent