#JaunpurNews : पशु सेवा केंद्र ने नही मिलते चिकित्सक, भवन हो चुके जर्जर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के अंतर्गत छह पशु सेवा केंद्र हैं। सभी केंद्र मात्र शोपीस बने हुए हैं। पशु चिकित्सक तक उन केंद्रों पर नही मिलते हैं।
सिरकोनी ब्लॉक में पशु चिकित्सालय नही है।पशु सेवा केंद्र के जरिये 202 राजस्व गांव के पशु पालकों को पशुओं को उपचार के लिए चिकित्सक बैठाए जाने की बात कही जाती है।परंतु अभी तक सभी स्थानो पर पशु चिकित्सक नही उपलब्ध रहते।पशु पालक अपने भैस, गाय, सहित अन्य पशुओं को या जलालपुर या फिर जौनपुर शहर ले जाने को मजबूर हैं।
दूसरी सबसे गम्भीर बात यह है कि ब्लॉक के सभी पशु सेवा केंद्र के भवन पुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं।
मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 2021 में शासन द्वारा कार्यदायी संस्था यूपी सीएलडीएफ को सात पशु सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए काम दिया था।ऊक्त संस्था ने मात्र चार पशु सेवा केंद्र का निर्माण किया गया।बाकी अधूरा पड़ा है। जबकि एक वर्ष में सभी बन जाने का टेंडर हुआ था।शासन को जांच के लिए लिख कर भेजा गया है।उन्होंने कहा सिरकोनी ब्लॉक में पशु चिकित्सालय नही है।जिसके लिये शासन को लिख कर मांग की गई है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)