#AmethiNews: हादसा में भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसा अमेठी के मुंशीगंज थाना के जामो भादर चौराहा पर हुआ। सुल्तानपुर जिले के इस्लामगंज गांव का रहने वाला अकबर चार पहिया वाहन बोलेरो से अपने परिजनों अमेठी के मुंशीगंज के धरई माफी एक मिट्टी में शामिल होने जा रहा था।  तेज रफ्तार बोलेरो चौराहे के पास पहुंची ही थी कि जामो की तरफ से आ रही बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बादर पेड़ से जा टकराई।

  • तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर

हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों परखच्चे उड़ गए ओर बुलेट सवार दुर्गेश उपाध्याय और बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार दो महिला और एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

  • घायलों का चल रहा इलाज

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे घायलों बाहर निकाला। निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल और मामूली चोट आए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

  • बहन को घर ले जा रहा था भाई

अमेठी के पीपर थाना क्षेत्र के आयोध्या नगर भावापुर गांव का रहने वाला दुर्गेश अपनी बहन वंदना और भांजा रुद्र को बुलेट बाइक से मुंशीगंज के अरुण पाठक का पुरवा गांव से अपने घर ले जा रहा था। तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों की ही मौत हो गई।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ