#MumbaiNews: EVM की खराबी के चलते चिलचिलाती धूप में 4 घंटे खड़े रहे मतदाता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा के अंतर्गत चांदिवली विधानसभा के हिरानंदानी फाउंडेशन स्कूल के दो बूथ कई घंटे तक बंद पड़े रहे। यह मुंबई के उच्च वर्ग ने नागरिकों का क्षेत्र है। यहां मतदान करने पहुंचे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव वागीश सारस्वत, फ़िल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, शिवसेना उबाठा के आदेश बांदेकर, पत्रकार नरेंद्र जोशी, और अभिनेता केदार शिंदे जैसे सैकड़ों मतदाता चिलचिलाती धूप में पसीने से तरबतर मतदान के लिए लगभग 4 घंटे लाइन में खड़े रहे। विद्याविहार से ईवीएम मशीन मंगाई गई तब कहीं जाकर मतदान शुरू हो सका। इस मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही व्यवधान और मशीन की खराबी हो गयी थी।


%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)
