#JaunpurNews : इंस्टाग्राम से हुए प्यार में शादी करने को युवती पहुंची प्रेमी के घर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती सोमवार को अपने इंस्टाग्राम मे चैटिंग के दौरान हुए प्यार करने वाले प्रेमी के घर पहुंच गई। वह युवक से शादी करने के जिद पर अड़ गयी।काफी बवाल होने के बाद वह घर वापस लौट गयी।
ऊक्त युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती थी।इसी रील में कमेंट के दौरान घर से छह किमी दूर के एक गांव के लड़के से युवती का प्यार हो गया।दोनों का प्यार धीरे धीरे काफी बढ़ गया।युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी।युवक कुछ दिन टालता रहा।जिसके चलते युवती काफी आवेश में आकर युवक के घर पहुंच गई।युवती के आने के पहले ही उसका प्रेमी कही भाग गया।प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।वह घर मे रहकर प्रेमी को बुलवाने की जिद करने लगी।काफी विवाद बढ़ने लगा तब गांव के कई लोग मौके पर आ गए।उन्होंने युवती से कहा कि अभी युवक घर पर नही है।वह कही गया है।वह आएगा तभी कुछ हो पायेगा।युवती को काफी समझा बुझाकर लोगों ने भेज तो दिया परन्तु वह बोलकर गयी के जैसे ही उसका युवक आएगा वह आकर यही रहेगी।गांव के लोगो ने बताया कि यह युवती छह माह पूर्व भी इसी गांव के युवक से इसी प्रकार से प्यार करके शादी करने आयी थी।उसमें भी लोगों के कहने पर वापस चली गयी थी।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

