#VaranasiNews: प्रखर त्रिपाठी और ऐशानी पाठक बनीं विजेता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अंडर-13 बालक एवं बालिका की प्रतियोगिता डालिम्स सनबीम स्कूल रामकटोरा में हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में प्रखर त्रिपाठी विजेता बने। बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक विजयी रहीं।
बालक वर्ग में श्रेष्ठ श्रीवास्तव, अविचल त्रिपाठी, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, शिवेश तिवारी, विहान लड्ढा और हर्ष खेतान क्रमश: द्वितीय से सातवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनस्वी पांडेय, विधि एंजिलिना, आशी मिश्र क्रमश: दूसरे से चौथे स्थान पर रहीं। दोनों ग्रुप के पहले दो खिलाड़ी बिजनौर में 7 जून से आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रधानाचार्य दीपेन्द्र वर्मा और जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य निर्णायक दिनेश दत्त पाठक तथा सह निर्णायक साहब अहमद फारुकी, सीके गांगुली रहे। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, डॉ. प्रफुल्ल पांडेय, दिलीप त्रिपाठी आदि थे। जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि 26 मई को सीनियर खिलाड़ियों के चयन के लिए लहुराबीर स्थित लिल्हा एजुकेशन सेंटर पर प्रतियोगिता है। इच्छुक खिलाड़ी संजय सिन्हा से संपर्क कर सकते हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)