#VaranasiNews: निगम मुख्यालय में खुली शक्ति रसोई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन खुल गई है। इसे शक्ति रसोई नाम दिया गया है। यहां उत्तर और दक्षिण भारतीय भोजन समेत जलपान भी उपलब्ध होगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने रसोई का निरीक्षण किया। यह सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुलेगी।
नगर आयुक्त ने परियोजना अधिकारी डूडा निधि वाजपेयी को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को व्यंजन निर्माण के संबंध में स्वच्छता का प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर फंड से रसोई का निर्माण कराया गया है। इस दौरान उद्यान अधीक्षक केएस पाण्डेय, एई दिनेश प्रसाद, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, डूडा विभाग के सुशील सिंह, आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड सौरभ श्रीवास्तव आदि रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi

