नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा में सोमवार रात डीडीयू नगर (चंदौली) निवासी तीन युवक डूब गए। मंगलवार सुबह तीनों की लाश निकाली जा सकी। परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने मृतकों में डीडीयू नगर के हनुमानपुर के 17 वर्षीय लकी प्रसाद, 19 वर्षीय सनी और 18 वर्षीय साहिल हैं। घटना के वक्त उनके साथ उनके दो अन्य साथी रितेश व सिट्टू भी मौजूद थे। अपने दोस्तों को डूबता देख दोनों मौके से घबरा कर भाग गए। मल्लाहों ने बताया कि रात करीब 2 बजे कुछ युवक नहा रहे थे। कुछ देर में ही एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। एक के बाद एक कर तीनों गहरे पानी में समा गए। परिजनों ने बताया कि लकी, सनी और साहिल भी तैरना नहीं जानते थे।
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|