#VaranasiNews : भाई की शादी में आया युवक तालाब में डूबा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कछवांरोड। ठठरा गांव (मिर्जामुराद) स्थित तालाब में रविवार दोपहर रिश्तेदारों के साथ नहाने गए रमेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र राहुल डूब गया। परिजन उसे निकालकर पास के अस्पताल में ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में रविवार को ही शादी थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां चीत्कार में बदल गईं। रमेश के बड़े भाई नन्हकू प्रसाद के पुत्र सचिन की शादी रविवार को थी। शाम को बरात जाने वाली थी। घर में लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। विवाह के मंगल गीत गाए जा रहे थे। मेहमान जुटे हुए थे।
इस बीच राहुल परिवार व रिश्तेदारी के हमउम्र युवकों के साथ गांव के तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चल गया। अन्य युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन जुटे। तबतक राहुल पानी में समा चुका था। लोगों ने उसे किसी तरह पानी से निकाला और अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल को मिर्गी के दौरे आते थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि मिर्गी का दौरा आने के कारण वही वह गहरे पानी में चला गया होगा।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)