#VaranasiNews : स्ट्रांग रूम की होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी। वहां अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और सिविल पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी होगी।सीपी ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। स्ट्रांग रूम में अनधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। राजपत्रित अधिकारी प्रत्येक तीन घंटे पर निरीक्षण करेंगे। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, गारद रूम के लिए निर्देश दिये। ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक ले जाने की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा के उपायों और स्ट्रांग रूम में आधिकारिक रजिस्टरों के रख-रखाव की जानकारी ली। बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चन्नप्पा, डीसीपी वरुणा श्याम नारायण सिंह, एडीसीपी सरवणन टी. आदि मौजूद थे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
