#LucknowNews: मतदान केन्द्रों पर होगी वृद्धजनों के बैठने की व्यवस्था | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मतदान केन्द्रों की सुविधाओं का जायजा लेने कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब शुक्रवार को निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर वृद्धजनों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मतदान के पहले घंटे में वृद्धजनों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नगर औरंगाबाद बेसिक विद्यालय, मैरी गार्डिनेर्स एकाडमी, महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बूथों पर जरूरी सूचनाएं बोर्ड पर जरूर लिखी रहें।
यह भी देखें कि बूथ पर प्रसाधन, हैंडपम्प सही से कार्य कर रहे हों। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर 1950 लिखा होना चाहिए। इसके अलावा कमिश्नर ने स्मृति उपवन स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी, कूलर, शेड आदि की व्यवस्था ठीक से करें। पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय से हो। इसके बाद कमिश्नर ने रमाबाई रैली स्थल पहुंचकर स्ट्रॉन्ग रूम देखे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। सीसीटीी कैमरे 24 घंटे कार्य कर रहे हैं यह देखते रहें।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)