#LucknowNews: ठाकुरगंज में किशोरी ने फांसी लगाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। ठाकुरगंज में बुधवार रात किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ठाकुरगंज झब्बन की बगिया निवासी विजय देवी ने बताया कि बेटी दर्शिका (14) चिकन के कारखाने पर काम करती थी। बुधवार शाम सात बजे दर्शिका घर लौट आई थी। रात नौ बजे विजय काम से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर भीतर गई तो दर्शिका पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी थी। पिता राम प्रसाद की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दर्शिका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। चारों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक परिवारवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई होगी।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News