#SultanpurNews: नदी में नहाते समय दो युवक डूबे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुल्तानपुर। जिले में दाह संस्कार में शामिल होने आये दो युवक नदी में डूब गए, जिसमें से एक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मछुआरों की मदद से दूसरे युवक की तलाश की जा रही है हालांकि अभी तक उसकी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि करौंदीकला थानाक्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमपुर पुल के पास स्थित श्मशान घाट पर श्यामू राव (21) और राहुल कुमार (20) प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा गांव में रहने वाले सोमनाथ की अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे। करौंदीकला थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक की काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य बन्द कर दिया गया और सुबह फिर से खोजबीन की जाएगी।

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)