#PunjabNews: चुनाव के पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी 'आप' में हुए शामिल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण की। गोल्डी ने कुछ दिन पहले संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर निराशा जताई थी और मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मान ने ‘आप’ में गोल्डी का स्वागत करते हुए उन्हें परिश्रमी युवक बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके समर्थकों के साथ उनका स्वागत करते हैं।” कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लिखे अपने इस्तीफे में गोल्डी ने कहा था कि वह प्रदेश नेतृत्व से निराश हैं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पंजाब की धूरी सीट से विधायक रह चुके गोल्डी लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से टिकट चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने यहां से तीन बार के विधायक सुखपाल खैरा को उम्मीदवार बनाया है। गोल्डी ने 16 अप्रैल को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने पर नाखुशी जताई थी और कहा था कि पार्टी नेतृत्व को ‘किसी के साथ विश्वासघात’ नहीं करना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने 2022 के संगरूर उपचुनाव में ‘प्रतिबद्धता’ जताई थी कि उन्हें 2024 के आम चुनाव में इस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। गोल्डी ने 2022 में धूरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान से हार गए थे। वह 2022 में ही संगरूर लोकसभा चुनाव में भी हार गए थे। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ