#PunjabNews : फैक्ट्री में ‘बॉयलर’ फटा, दो लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पंजाब। लुधियाना में एक रबर फैक्टरी में ‘बॉयलर’ फट जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को जसपाल बांगर गांव के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में घटी। लुधियाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। उसने बताया कि इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
![]() |
Ad |