BREAKING

#PrayagrajNews: इंडी गठबंधन देश को आगे नहीं बढ़ा सकता : अमित शाह | #NayaSaveraNetwork

#PrayagrajNews: इंडी गठबंधन देश को आगे नहीं बढ़ा सकता : अमित शाह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के सोरांव में रविवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि इंडी गठबंधन देश को आगे नहीं बढ़ा सकता। ये अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं। शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। ममता अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। इलाहाबाद के युवाओं का भला केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। जो नेता अपने बेटे-बेटियों के लिए ही राजनीति में सक्रिय हैं वह युवाओं का भला कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये कुंभ का क्षेत्र है। विरासत की भूमि है। यहां नरेन्द्र मोदी निषादराज पार्क बना रहे हैं। भारद्वाज ऋषि के आश्रम को विकसित किया जा रहा है और हनुमान जी के सामने बड़ा कॉरिडोर बनवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा ने 70 वर्षों तक राम मंदिर को अटकाए रखा। सपा सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। जनता ने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। राम मंदिर का केस जीता, भूमि पूजन किया और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। जब ट्रस्ट वालों ने इंडी गठबंधन के नेताओं का राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजा, तो ये राहुल बाबा, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल भाभी... गए ही नहीं, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं जबकि भाजपा के लोग किसी से नहीं डरते हैं। इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि जब पत्रकारों ने इंडी अलायंस वालों से पूछा कि आपका प्रधानमंत्री प्रत्याशी कौन है ? तो उन्होंने कहा, हम बारी-बारी से बन जाएंगे। अरे राहुल गांधी ये परचून की दुकान नहीं है, ये इतना बड़ा देश है। देश चलाने के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। शाह ने इलाहाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्यााशी नीरज त्रिपाठी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप लोग नीरज को भी जिताइए, इससे केशरीनाथ त्रिपाठी का ऋण भी उतर जाएगा। 


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें