नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कमला प्रसाद मेमोरियल स्कूल दौलतपुर में भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 60वीं पुण्य तिथि मनाई गई। श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के रुप में उन्हें सदियों तक याद किया जाता रहेगा भाखड़ा नांगल बांध भिलाई इस्पात संयंत्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र रिहंद परियोजना दुर्गापुर स्टील प्लांट इफको यूरिया खाद जैसे न जाने कितने संयंत्र का निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ आज भारत जो तरक्की कर रहा है ये उनकी देन है, इस अवसर पर पूर्व विधान सभा प्रत्यासी इन्द्रमणि दूबे, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संतोष मिश्रा पंकज शर्मा शिव प्रसाद यादव राजू गुप्ता अरुण दूबे बिनोद कुमार विशाल तिवारी दीपक कुमार एवं दीपेन्द्र दूबे सहित अन्य लोगों ने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg) |
Ad
|
 |
AD |
 |
Ad
|