BREAKING

#NewDelhiNews: छठे चरण में नौ बजे तक 10.82 प्रतिशत मतदान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छह राज्यों एवं दो केन्द्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को पहले दो घंटों (पूर्वाह्न नौ बजे) तक मतदान औसतन 10.82 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के तीसरे चरण के मतदान में बाकी 42 सीटों पर पहले दो घंटों में 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूर्वाह्न नौ बजे तक सर्वाधिक 16.54 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 7.43 प्रतिशत मत पड़े। आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी हैं, मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिए मतदाताओं के लिए पेय जल और छाया के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत नौ बजे तक इस प्रकार रहा.....


राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश....मतदान प्रतिशत
बिहार .............................9.66
हरियाणा...........................8.31
जम्मू-कश्मीर.....................8.89
झारखंड .........................11.74
दिल्ली..............................8.94
ओडिशा............................7.43
उत्तर प्रदेश.......................12.33
पश्चिम बंगाल...................16.54

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए दस जिलों में मतदान जारी है। नौ बजे तक ढेंकनाल जिले में सबसे अधिक 8.62 प्रतिशत और अंगुल जिले में सबसे कम 5.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा कटक में 6.83, देवगढ में 6.10, क्योंझर में 7.98, खुर्दा में 7.37, मयूरभंज में 7.77, नयागढ में 5.88, पुरी में 8.32 और संभलपुर में 7.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें