#ChhattisgarhNews: स्कूल में फंदे से लटका मिला तीसरी कक्षा का छात्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक के ग्राम डूमरपदर स्थित प्राथमिक शाला में छात्र की फंदे से लटका शव मिलने की खबर है। शुक्रवार को दोपहर स्कूल के मैदान पर खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले लाश को देखा और इसकी सूचना तत्काल मृतक के परिजनों और दूसरे ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।


%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)