नया सवेरा नेटवर्कबरेली।मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मातृत्व दिवस पर वृद्धाश्रम की माताओं का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम हार्टमेन पुल के नीचे काशी वृद्धाश्रम में हुआ। पहले माताओं का चरण वन्दन करके हार पहनाकर उनको सम्मानित किया गया और फिर सभी वृद्धजनों को उनकी पसंद का नाश्ता कराया गया उनको उनकी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें वितरित की गईं। कार्यक्रम में महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना अरुणा सिन्हा, अंकित अग्रवाल, प्रदीप माधवार, शचीन्द्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,शशि बाला, अविनाश सक्सेना,इरा सक्सेना, सोहन अग्रवाल, सीमा, विजय कपूर, ब्रजेश कुमार सक्सेना, इरा सक्सेना,शकुन सक्सेना,अखिलेश कुमार, गंगाराम पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
|
AD |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ