#MumbaiNews : चिकन शोरमा खाने के बाद युवक की मौत, 2 व्यक्ति गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई में चिकन शोरमा खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस ने उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके स्टॉल से वह खरीदा गया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मृतक की पहचान प्रथमेश भोसके के रूप में हुई है और वह तीन मई को ट्रोम्बे इलाके में स्थित आरोपियों के स्टॉल से खाद्य सामग्री खरीदकर लाया था।

 उन्होंने कहा कि चार मई को भोसके को पेट में दर्द और उल्टी होने पर नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया। बाद में फिर उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते पांच मई को परिवार के सदस्य उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए। ट्रोम्बे थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक चिकित्सक ने उसका इलाज किया और घर भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की तबीयत लगातार खराब हो रही थी, इसलिए उसे रविवार शाम को फिर से केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने जांच कर उसे भर्ती कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दो खाद्य विक्रेताओं – आनंद कांबले और अहमद शेख को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ