#LucknowNews: पति की पिटाई से घायल पत्नी की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। माल पुलिस ने पारिवारिक कलह में पीट कर पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता नौ मई से नर्सिंग होम में भर्ती थी। वहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मसीढ़ा हमीर निवासी मजदूर कैलाश को उसके घर के पास से पकड़ा गया। नौ मई को आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी ज्योति (25) पर हमला किया था। सिर में चोट लगने से ज्योति को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए नर्सिंग होम में परिवार वालों ने भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हुई। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि ज्योति की तहरीर पर कैलाश के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को मौत होने पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपी पति को पकड़ा गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
