#LucknowNews: किसान की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
- मोबाइल छीनने का विरोध करने पर किया था हमला
नया सवेरा नेटवर्क
गोसाईंगंज। मोबाइल छीनने के विवाद में किसान की पीट कर हत्या कर फरार हुए तीन आरोपियों को गोसाईंगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा था।
बुधवार रात घर के बाहर टहल रहे हरिशचंद्र (45) ने पोते दिलीप से मोबाइल छीनने का विरोध किया था। जिसके चलते दबंगों ने लाठी से हमला कर हरिशचंद्र को घायल किया। जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हरिशचंद्र के बेटे राजकुमार ने गोसाईंगंज कोतवाली में गुरुवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर सुरेंद्र और वीरेंद्र को पकड़ा गया। वहीं, अर्जुन, करन और शिवशंकर फरार थे। जिन्हें शुक्रवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज महेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

