#LucknowNews : पुलिस मुख्यालय में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देशन में मंगलवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया। डा. राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के ब्लड बैंक की ओर से इस स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से लेकर जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था अमिताभ यश एवं पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्लू प्रशान्त कुमार-।। सहित पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नियुक्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
recent


