#LucknowNews: पारा में ट्रक ने साले को रौंदा, जीजा घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

काकोरी। पारा स्थित मोहान रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार अनुकल्प प्रजापति (12) को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। स्कूटी चला रहे जीजा जगन्नाथ गंभीर घायल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। उधर ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। सआदतगंज लकड़मंडी निवासी पिता राजगीर आशू प्रजापति के मुताबिक बेटा अनुकल्प प्रजापति (12) कक्षा तीन का छात्र था। 

अनुकल्प जीजा जगन्नाथ के साथ स्कूटी से काकोरी गया था। रविवार सुबह दोनों लोग स्कूटी से घर लौट रहे थे। स्कूटी जगन्नाथ चला रहे थे। वह मोहान रोड पर काकोरी मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। ट्रक ड्राइवर अनुकल्प को रौंदते हुए निकल गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जगन्नाथ को ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार में मां संगीता, भाई आदित्य और अमन हैं। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा के मुताबिक मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर आगे कार्रवाई होगी।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ