- इस स्टूडेंट ने बनाया कूड़ा पास आते ही खुल जाने वाला डस्टबिन
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। एआर जयपुरिया के एक छात्र ने स्कूल की प्रदर्शनी में ऐसा मॉडल बनाया जिसे देखकर टीचर मंत्रमुग्ध हो गए। छात्र ने हाइजेनिक सेंसर आधारित डस्टबिन बनाया जो कूड़ा पास में आते ही अपने आप खुल जाता है। कक्षा छह के छात्र कृष्णा ने इसमें ऑर्डिनो की मदद से मोटर और सेंसर को आपस में जोड़ा। ऑर्डिनो दरअसल एक ओपन सोर्स यानी इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड होता है। इससे सेंसर के संदेश को आउटपुट में बदला जा सकता है। कृष्ण ने इस तरह डस्टबिन को डिजाइन किया कि कूड़ा पास आते ही सेंसर उसे समझ लेगा। इसके बाद आर्डिनो उस संदेश को मोटर तक भेजेगा जो कि कूड़ेदान का ढक्कन खोल देगा। इस मॉडल को उसने हाईजेनिक सेंसर बेस्ड बिन नाम दिया है। इसी तरह कृष्णा गंगवार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से एयर प्यूरिफायर का मॉडल भी बनाया। इसमें भी मोटर का प्रयोग किया गया है। मोटर हवा को तेजी से भीतर खींचता है जो फिल्टर से होते हुए गुजरती है। हवा में मौजूद धूल के कण व अन्य अशुद्धियां फिल्टर में अटक जाती हैं जबकि दूसरी ओर से साफ हवा तेजी से बाहर आती है। प्रदर्शनी में कई छात्रों के मॉडल सराहनीय रहे।
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg) |
Ad |
 |
Ad |
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|