#LucknowNews : पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मोहनलालगंज। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण पत्नी को खुदकुशी के लिए विवश करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में विवाहिता के पिता ने पहले हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिलने पर धारा परिवर्तित करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव ने बताया कि रायभानखेड़ा निवासी हेमराज को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने आठ साल पूर्व बिजनौर निवासी रघुनाथ की बेटी फूलमती उर्फ सीमा से प्रेम विवाह किया था। 

दहेज में दो लाख रुपये और बाइक लाने के लिए सीमा को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। पूर्व में भी कई बार मारपीट की गई थी। रघुनाथ ने दामाद और उसके परिवार पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। जिस आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पड़ताल के दौरान हत्या की पुष्टि नहीं हुई। जानकरी मिली कि पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण सीमा ने फांसी लगा कर खुदकुशी की थी। इस आधार पर हत्या की धारा को हटा कर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाई गई है।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ