#KarnalNews : महर्षि कश्यप जयंती समारोह में कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
करनाल। पुरानी सब्जी मंडी करनाल में सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जी की जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महर्षि कश्यप का आशीर्वाद लेने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पधारे। इस कार्यक्रम के आयोजक रहे प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवक अनूप भारद्वाज कश्यप। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कश्यप समाज और छत्तीस बिरादरी के लोग उपस्थित थे। पूरे कश्यप समाज ने भाजपा को आने वाले विधान सभा और लोक सभा चुनावों में भारी मतों से जितवाने का वादा किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन को हराकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है, क्योंकि कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली ईमानदार पार्टी है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को फिर से एक बार भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक जाने माने समाजसेवी अनूप भारद्वाज ने समस्त लोगों से मनोहरलाल खट्टर को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)

