#JaunpurNews : पुलिस ने गाजा और तमंचा के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : पुलिस ने गाजा और तमंचा के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर शिवाला तथा नेवादा चौराहे से बुधवार की भोर में पुलिस ने दो बदमाशों को गाजा तथा एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह बुधवार की भोर में चौकी प्रभारी अरविंद यादव व अन्य सहयोगियों के साथ मौजूद थे। उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। 

पुलिस ने उसको पकड़ कर जब तलाशी लिया तो उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पकड़ा गया बदमाश बदमाश मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राम आधार निवासी त्रिलोई थाना मुंगराबादशाहपुर का निवासी है।उसके बाद सुबह थानाप्रभारी श्री सिंह एस आई धनुषधारी पांडेय व अन्य हमराहियों के साथ नेवादा चौराहे पर मौजूद थे। 

उसी समय एक व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक झोले में एक किलो 700 ग्राम गाजा बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश राजकुमार सोनी पुत्र लाला सोनी निवासी नया कालोनी ताड़तला कोतवाली जौनपुर का निवासी है।दोनो बदमाशों का चालान कर दिया गया।


*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ की तरफ से तीन दिवसीय (8, 9, 10 मई 2024) प्रदर्शनी का आयोजन | #NayaSaveraNetwork
Advt



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ